Sunday, October 25, 2026
CG

Latest Posts

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया, कंपनी ग्राहकों से अपने रिश्‍तों को करेगी मजबूत

कंपनी अपने  सभी लि-आयन मॉडलों की बैटरी पर 2 साल की अतिरिक्‍त एक्‍सटेंडेड वारंटी दे रही है

मुंबई,  फरवरी, 2024: ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, ने अपने लोकप्रिय मॉडलों की बैटरियों के लिए एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की पेशकश की है। इस तरह कंपनी ग्राहकों से अपने रिश्‍ते को और मजबूत करेगी। 1 मार्च 2024 से ओडिसी के उत्‍पाद खरीदने वाले सभी ग्राहक चुनिंदा मॉडलों पर 5 साल तक की एक्‍सटेंडेड वारंटी का फायदा उठा सकते हैं। इस तरह उन्‍हें अपनी खरीदारी में  ज्‍यादा मानसिक शांति और भरोसा मिलेगा।

एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की शर्तों के अनुसार, बैटरी वारंटी को स्‍टैण्‍डर्ड 3 वर्ष से बढ़ाकर कुल 5 वर्ष किया जा सकता है। यह सिर्फ बैटरी के लिये है। इससे ग्राहकों को ओडिसी इलेक्ट्रिक वाहनों में अपने निवेश पर अतिरिक्‍त सुरक्षा एवं सहयोग मिलेगा। एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम ओडिसी के निम्‍नलिखित वाहनों के लिये है: इकोकिस, ई2गो+, ई2गो लाइट, हॉक प्‍लस, हॉक लाइट, रेसर लाइट, वी2+ /वी2 और वेडर।

इस अवसर पर, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने कहा, “एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम ग्राहकों और पर्यावरण के अनुकूल ट्रैफिक के लिये ओडिसी की प्रतिबद्धता दोहराता है। इस पहल के साथ ग्राहक अपने ईवी का इस्‍तेमाल बैटरी खराब होने के डर से मुक्‍त होकर कर सकते हैं। इससे ईवी अपने जैसे आईसीई की तुलना में लंबे समय तक कम खर्चीले रहेंगे। उनमें होने वाला शुरूआती निवेश प्रति किलोमीटर कम खर्च और कम कार्बन फुटप्रिंट से संतुलित होगा।’’

एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की महत्‍वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं:

  1. प्‍लान को उत्‍पाद खरीदने के 365 दिनों के भीतर खरीदा जा सकता है।
  2. ग्राहक बैटरी की आयु और क्षमता के आधार पर उसके खर्च को लेकर अनलिमिटेड क्‍लेम्‍स कर सकते हैं।
  3. सर्विस कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर्स पर मिलेगी।

एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम ओडिसी के अधिकृत डीलरों के माध्‍यम से देशभर में उपलब्‍ध होगा। इस प्रकार सुनिश्चित किया जाएगा कि पूरे भारत में ग्राहकों के लिये एक्‍सटेंडेड वारंटी का कवरेज सुलभ हो और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये व्‍यापक सहयोग मिलता रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.