Sunday, May 17, 2026

Latest Posts

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की महिला कर्मचारियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यशाला

उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव और मंत्रालय में आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा एस. चगती ने सुश्री मोनालिसा डैश, जेएस और श्रीमती सुचिता गुप्ता, एसए के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सभी महिला कर्मचारियों और विज्ञान भवन एनेक्सी परिसर में तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों के साथ आत्मरक्षा से जुड़े तरीकों सहित महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर एक सत्र आयोजित किया। समिति की बाहरी सदस्य सुश्री वैशाली धूत भी समिति के अन्य सदस्यों के साथ इस सत्र में उपस्थित थीं। सुश्री धूत स्त्रीबल फाउंडेशन की सीईओ हैं। वह एक अनुभवी आत्मरक्षा प्रशिक्षक और तायक्वोंडो मार्शल आर्ट्स में चौथी डीएएन ब्लैक बेल्ट प्राप्तकर्ता हैं।

IMG_256IMG_256

इस व्यापक सत्र में बुनियादी पद्धितयों, स्थितिजन्य जागरूकता, घूंसे, ब्लॉक और अन्य आत्मरक्षा संबंधी तरीकों को शामिल किया गया। सुश्री धूत ने आत्मसुरक्षा को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया और प्रत्येक महिला को व्यायाम एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट देने के लिए प्रोत्साहित किया।

IMG_256

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये कौशल न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि महिलाओं को दूसरों की मदद करने और उनकी रक्षा करने में भी सक्षम बनाते हैं।

IMG_256

***

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.