Thursday, October 22, 2026
CG

Latest Posts

नितिन गडकरी ने बिहार के सारण जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को चौड़ा करने के लिए 481.86 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने एक पोस्ट में कहा, बिहार राज्य के सारण जिले में 481.86 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग –19 के मौजूदा छपरा बाईपास खंड को 3 अतिरिक्त लेन के साथ चौड़ा करने को मंजूरी दे दी गई है।

श्री गडकरी ने कहा कि इस खंड के विकास से सुचारू और सुरक्षित यातायात प्रवाह सुनिश्चित होगा और यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, परियोजना के कार्यान्वयन के बाद हाजीपुर (पटना)-रिविलगंज–बलिया–गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को निर्बाध परिवहन–संपर्क सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

*******

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.